अबना: मिस्र के अलकलयूबिया प्रांत में एक धमाका हुआ जिसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार शनिवार के दिन काहिरा के उत्तर में स्थित प्रांत अलकलयूबिया में एक धमाका हुआ जिसके परिणामस्वरूप पांच लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विस्फोट तेज़ गर्मी की वजह से कारखाने में मौजूद सामग्री के एक टैंक में हुआ।
पिछले अट्ठाईस जुलाई इसी क्षेत्र में फर्नीचर के एक कारखाने में आग लगने की भी घटना घटित हुई थी जिससे पच्चीस लोग मारे गए और बाईस अन्य घायल हो गए थे।